ePaper

4 Years of Hemant Sarkar: सीएम हेमंत सोरेन ने गिनायीं चार साल की उपलब्धियां, नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा निशाना

Updated at : 29 Dec 2023 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
4 Years of Hemant Sarkar: सीएम हेमंत सोरेन ने गिनायीं चार साल की उपलब्धियां, नरेंद्र मोदी सरकार पर साधा निशाना

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की बेटियों के भविष्य की चिंता करने की जरूरत अब परिजनों को नहीं है. इसकी जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार ने ली है. अब घर में जितनी भी बेटियां हैं, सभी को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा.

विज्ञापन

रांची: सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड सरकार की चौथी वर्षगांठ पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में चार साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया. इस दौरान एक तरफ जहां चुनौतियों के बीच अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, वहीं राज्य में पूर्व की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर उन्होंने कहा कि 8 लाख गरीबों के आवास के आवंटन को लेकर वे नाक रगड़ते रह गए, लेकिन हमारे हिस्से का आवंटन यूपी को मिल गया. इसके बाद उन्होंने खुद की अबुआ आवास योजना की शुरुआत करने की ठानी. जो कहा है, वो कर के दिखाएंगे. गरीबों को अबुआ आवास का लाभ देंगे, चाहे जितना समय लग जाए. झारखंड की बेटियों के भविष्य की चिंता करने की जरूरत अब परिजनों को नहीं है. इसकी जिम्मेदारी हेमंत सोरेन सरकार ने ली है. अब घर में जितनी भी बेटियां हैं, सभी को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा.

रांची में चारों तरफ बन रहे फ्लाईओवर

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सड़क की समस्या झारखंड में लंबे समय से थी, लेकिन किसी ने इसके समाधान पर काम नहीं किया. आज रांची में ही देखिए चारों तरफ फ्लाईओवर का निर्माण हो रहा है. सरकार की छवि खराब करने के लिए राष्ट्रपति के आगमन के वक्त बिजली काट दी जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा. आने वाले डेढ़ वर्षों में हम खुद से बिजली उपलब्ध करवाने में सक्षम हो जाएंगे. हमने माध्यमिक शिक्षक, दंत चिकित्सक, कोषागार समेत अन्य की नियुक्ति की है. 20 वर्षों में पहली बार बिना किसी विवाद के जेपीएससी का रिजल्ट निकाला है. ये दूसरे राज्यों के साथ मिलकर हमारी नियोजन नीति में बाधा डालते हैं. राज्यपाल के पास जाकर कानाफूसी करते हैं. उन्होंने बीजेपी से पूछा कि युवाओं को रोजगार मिले, तो उन्हें क्या दिक्कत है?

Also Read: 4 Years of Hemant Sarkar: सीएम हेमंत सोरेन ने की घोषणा, अब 50 साल में मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन

टिनप्लेट कंपनी व झारखंड सरकार के बीच एमओयू

उद्योग विभाग द्वारा मंच पर टिनप्लेट कंपनी व झारखंड सरकार के बीच एमओयू किया गया. इस मौके पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना, धोती-साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना के लाभुकों के बीच सांकेतिक रूप से परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

Also Read: 4 Years of Hemant Sarkar : सरकार की चौथी वर्षगांठ पर हेमंत सोरेन ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola