Sports Award: जयपाल सिंह मुंडा खेल पु��स्कार सम्मानित हुए 33 खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को आड्रे हाउस में जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला कहा राज्य में जल्द ही शुरू होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खेल संवाददाता, रांची उम्मीद फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को आड्रे हाउस में जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें राज्य के 33 खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सम्मानित किया. इसमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार, गुरु सिल्वानुस डुंगडुंग पुरस्कार, गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड और झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल है. इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभावान खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देकर उनका सम्मान कर रही है. यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू करने की तैयारी की जायेगी. इसके अलावा खिलाड़ियों व कोच को कोई परेशानी है तो वो सीधे हमसे संवाद करें. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए हर समय खड़ी है. झारखंड के बिना हॉकी खेल अधूरा है. इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल, कुमार राजा, संगीता तिर्की, संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सोनू खलखो, शंकर दूबे, प्रदीप मिर्धा सहित अन्य मौजूद थे. इन खिलाड़ियों और कोच को किया गया पुरस्कृत जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार के तहत खिलाड़ियों कोच और संस्थाओं को सम्मानित किया गया. इनमें जयपाल सिंह मुंडा खेल रत्न पुरस्कार में दीपिका कुमारी, निक्की प्रधान, अंकिता भगत, ब्यूटी डुंगडुंग, संगीता कुमारी, बाबूलाल हेंब्रम, मनीष मुंडा, अभिषेक लकड़ा, आलोक लकड़ा, पीयूष, सबीना कुमारी शामिल है. वहीं जयपाल सिंह मुंडा पुरस्कार के तहत विकास कच्छप, अमीषा केरकेट्टा, अनूप कुमार, ईशान सिंह, इशा सोनकर, सुजाना लकड़ा, शीला कुमारी, स्नेहा थापा, यमुना पासवान, निशिमा कुमारी और रिया वर्मा को सम्मानित किया गया. वहीं गुरु सिलवानुस डुंगडुंग पुरस्कार में प्रकाश राम, बबलू कुमार, सरोजनाथ महतो, भूपेंद्र नाथ राम, राजीव रंजन, ज्योति, सुधीर गोला को सम्मानित किया गया. गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्ड में स्वर्गीय रॉबर्ट किस्पोट्टा, मानस सिन्हा और मारिया गोरेते मिंज को सम्मानित किया गया. साथ ही झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग को झारखंड खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया. हालांकि इसमें कुछ खिलाड़ी और कोच मौजूद नहीं थे, इनकी जगह किसी और ने पुरस्कार ग्रहण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola