नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी कृष्णा भुइयां को 20 साल की सजा सुनायी है.

विज्ञापन

रांची. पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने शनिवार को नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी कृष्णा भुइयां को 20 साल की सजा सुनायी है. साथ ही उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. मामला खलारी थाना क्षेत्र का है. आठ मार्च 2021 को नाबालिग अपने दोस्त के घर गयी थी. उस दोस्त के बड़े भाई कृष्णा भुइयां ने नाबालिग को घर छोड़ने की बात कह कर रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद नाबालिग के बयान पर खलारी थाना में आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किये गये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola