पिपरवार के 17 सेवानिवृत्त सीसीएलकर्मियों को दी गयी विदाई

Published by : JITENDRA RANA Updated At : 31 Jan 2026 9:50 PM

विज्ञापन

पिपरवार ऑफिसर्स क्लब, बचरा में सम्मान समारोह आयोजित कर शनिवार को सेवानिवृत्त 17 सीसीएलकर्मियों को विदाई दी गयी.

विज्ञापन

पिपरवार. पिपरवार ऑफिसर्स क्लब, बचरा में सम्मान समारोह आयोजित कर शनिवार को सेवानिवृत्त 17 सीसीएलकर्मियों को विदाई दी गयी. सेवानिवृत्त कर्मियों में जीएम यूनिट के सीनियर क्लर्क अजय कुमार झा, आसिस्टेंट फोरमैन अख्तर हुसैन, ड्रिलर चांद महतो, पिपरवार यूनिट के ओएस अजय कुमार सिंह, पेलोडर ऑपरेटर सरजू यादव, केबल मैन नागेश्वर महतो, ब्लास्टिंग कर्मचारी जतन गंझू, मैकेनिकल फीटर नरेश कुमार शर्मा, केबल मैन जगदयाल तुरी, ईपी फीटर भैरो सिंह, अशोक परियोजना के सीनियर टेक्निकल इंस्पेक्टर श्याम मोहन मिश्रा, सीनियर क्लर्क विजय कुमार पांडेय, पंप ऑपरेटर इस्माइल अंसारी, ईपी मैकेनिक अशोक कुमार महतो, डोजर ऑपरेटर जागे भगत, ओएस शकीरूद्दीन व रिजीनल स्टोर के टंडेल कमरूद्दीन का नाम शामिल है. जीएम सुजीत कुमार की अध्यक्षता में सभी कर्मियों को बुके व शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया. सीसीएल की ओर से उन्हें सेवा प्रमाण पत्र, मेडिकल कार्ड, प्रशस्ति पत्र, मिक्सी ग्रैंडर, बर्तन सेट आदि उपहार दिये गये. समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कर्मियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके सुखमय भविष्य की मंगलकामना की. संचालन वीरेंद्र कुमार महतो व धन्यवाद ज्ञापन रवि बाड़ा ने किया. मौके पर अशोक पीओ जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक वेस्ट पीओ विमल कुमार, कार्मिक अधिकारी शिशिर गर्ग, ज्योति कुशवाहा, रवि बाड़ा, अरुण कुमार महतो, दिलीप गोस्वामी, इस्लाम अंसारी, सतीश पांडेय, रहमतुल्लाह, अब्दुल्लाह, रवींद्र नाथ सिंह, सतीश पांडेय, केके चतुर्वेदी, भीम प्रसाद मेहता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
JITENDRA RANA

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola