ePaper

हज समिति व सुन्नी वक्फ बोर्ड का गठन, अधिसूचना जारी

Updated at : 17 Oct 2014 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
हज समिति व सुन्नी वक्फ बोर्ड का गठन, अधिसूचना जारी

वरीय संवाददातारांची : झारखंड राज्य हज समिति व झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का गठन किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना कल्याण विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है. हज समिति के सदस्यविधायक मन्ना मल्लिक, डॉ सरफराज अहमद, मो. निजामुद्दीन अंसारी,चास नगरपालिक उपाध्यक्ष वाहिद खां, डालटेनगंज के वार्ड पार्षद मुन्ना राइन, जाफरी एजुकेशन के इकबाल […]

विज्ञापन

वरीय संवाददातारांची : झारखंड राज्य हज समिति व झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड का गठन किया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना कल्याण विभाग द्वारा जारी कर दी गयी है. हज समिति के सदस्यविधायक मन्ना मल्लिक, डॉ सरफराज अहमद, मो. निजामुद्दीन अंसारी,चास नगरपालिक उपाध्यक्ष वाहिद खां, डालटेनगंज के वार्ड पार्षद मुन्ना राइन, जाफरी एजुकेशन के इकबाल फातमी, एदार ए शरिया के मौलाना कारी अयुब, एमारत ए शरिया के मो. खुर्शीद हसन रुमी, महाजिर अंसार मस्जिद जमशेदपुर के शेख बदरुद्दीन, ऑल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के मंजूर अहमद अंसारी, जामा मस्जिद देवघर के एनुल होदा, कबीर वेलफेयर ट्रस्ट जमशेदपुर के हाजी महमुद आलम, जामा मस्जिद कडरू रांची के हाजी सौकत अली के अलावा झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष व हज समिति के कार्यकारी पदाधिकारी पदेन सदस्य बनाये गये हैं. 45 दिनों के अंदर बैठक कर इन सदस्यों में से किसी एक को अध्यक्ष चुने जाने का निर्देश दिया गया है. इनका कार्यकाल तीन वर्षों तक रहेगा. झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्यपूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी, विधायक डॉ सरफराज अहमद, निजामुद्दीन अंसारी, मुंशी मोहल्ला मस्जिद जमशेदपुर के महबूब आलम, जामा मस्जिद हजारीबाग के गुलाम मुईनुद्दीन अहमद, मदरसा फैजुल उलूम जमशेदपुर के फैज रब्बानी, इमारत ए शरिया रांची के मुफ्ती मोहम्मत अनवरी काशमी, मस्जिद ए जफरिया रांची के मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी, आइएएस अधिकारी अबूबकर सिद्दकी व कल्याण विभाग के उपसचिव नुरूल होदा. बोर्ड के सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्षों का होगा. इनका कार्यक्षेत्र संपूर्ण झारखंड होने की बात कही गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola