मुख्यमंत्री ने ट्विटर के माध्यम से दिये कई निर्देश, कहा- मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से विभिन्न विभागों व संबंधित अधिकारियों के कई निर्देश दिये हैं. रिम्स के बाहर एक असहाय मरीज इरफान का इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने रिम्स प्रबंधन को निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें. […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को ट्विटर के माध्यम से विभिन्न विभागों व संबंधित अधिकारियों के कई निर्देश दिये हैं. रिम्स के बाहर एक असहाय मरीज इरफान का इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने रिम्स प्रबंधन को निर्देश दिया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में मरीजों के प्रति संवेदनशील रहें. सरकार राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. संवेदनहीनता कभी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मुख्यमंत्री ने रामगढ़ के डीसी को जिले के प्रकाश के स्वास्थ्य मदद करने का निदेश दिया है. इलाज में होने वाले एक लाख रुपये सालाना खर्च के लिए जूझ रहा है.
वहीं मुख्यमंत्री ने कैंसर रोग से पीड़िता आशिमा की मदद के लिए रांडी डीसी को निर्देश दिया है. पाकुड़ जिला के डीसी के माध्यम से कैंसर रोग से पीड़ित रुखसार परवीन की मदद करने का निर्देश दिया. झारखंड आंदोलनकारी रहे बोकारो के काली मांझी की हालत गंभीर है. उनके अॉपरेशन में करीब पांच लाख रुपये का खर्च आयेगा. मुख्यमंत्री ने बोकारो डीसी को इनके इलाज की व्यवस्था का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन