रांची : ऑटो चालक को लूटा, विरोध करने पर किया हमला
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Feb 2020 9:13 AM
विज्ञापन
रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी ऑटो चालक कामाख्या सिंह से आनंद कुमार व तीन अन्य ने चार हजार रुपये लूट लिये. इतना ही नहीं विरोध करने पर रिवाल्वर के बट से हमला कर दिया़ भागने के क्रम में आरोपियों की बाइक छूट गयी, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है़ […]
विज्ञापन
रांची : पंडरा ओपी क्षेत्र के फ्रेंडस कॉलोनी निवासी ऑटो चालक कामाख्या सिंह से आनंद कुमार व तीन अन्य ने चार हजार रुपये लूट लिये. इतना ही नहीं विरोध करने पर रिवाल्वर के बट से हमला कर दिया़ भागने के क्रम में आरोपियों की बाइक छूट गयी, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है़ कामाख्या सिंह ने रिंग रोड तिलता निवासी आनंद सिंह व तीन अन्य के खिलाफ पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है़
प्राथमिकी में लिखा है कि वह शनिवार को दोपहर में चार हजार रुपये लेकर सामान खरीदने निकला था़ पंडरा पुल के पहले आनंद सिंह व अन्य ने मारपीट कर रुपये लूट लिये और सिर पर रिवाल्वर के बट से हमला कर दिया़ जब मेरे नाक व मुंह से खून निकलने लगा तो बीच बचाव करने दो तीन ऑटो वाले आये़ लेकिन उन्हें भी रिवाल्वर दिखा कर भगा दिया़ उसके बाद अन्य लोगों को आता देख वे लोग ऑटो व बाइक से भाग गये़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










