रांची : गलगोटिया के तीन कोर्सेज को मिली एनबीए मान्यता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची/दिल्ली : गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया के अनुसार तीन कोर्सेज को एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिएशन) द्वारा मान्यता दी गयी है. विश्वविद्यालय के मुताबिक, जल्द ही अन्य पाठ्यक्रमों को भी एनबीए की मान्यता मिल सकती है. मंत्रालय के नये नियम के तहत, जो कॉलेज एनबीए नहीं होंगे, उनके यहां पढ़नेवाले छात्रों को सरकार […]
विज्ञापन
रांची/दिल्ली : गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ ध्रुव गलगोटिया के अनुसार तीन कोर्सेज को एनबीए (नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिएशन) द्वारा मान्यता दी गयी है. विश्वविद्यालय के मुताबिक, जल्द ही अन्य पाठ्यक्रमों को भी एनबीए की मान्यता मिल सकती है.
मंत्रालय के नये नियम के तहत, जो कॉलेज एनबीए नहीं होंगे, उनके यहां पढ़नेवाले छात्रों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. मान्यता के नियमों को पूरा करने के बाद गलगोटिया विश्वविद्यालय ने तीन कोर्सेज- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एनबीए मान्यता के लिए आवेदन किया था. परखने के बाद एनबीए की टीम ने विश्वविद्यालय को तीनों कोर्सेज में एनबीए का प्रमाण पत्र जारी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन