रांची : एनजीओसी के कार्यकारी अध्यक्ष पर लगे आरोपों के दस्तावेज दें : हाइकोर्ट

Updated:
विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट की जज अनुभा रावत चाैधरी की अदालत में गुरुवार को 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में आरोपी एनजीअोसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद की अोर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सुनवाई करते हुए एसीबी को 27 फरवरी तक प्रति शपथ पत्र के साथ प्रार्थी पर लगे आरोपों से संबंधित […]

विज्ञापन
रांची : हाइकोर्ट की जज अनुभा रावत चाैधरी की अदालत में गुरुवार को 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में आरोपी एनजीअोसी के कार्यकारी अध्यक्ष आरके आनंद की अोर से दायर याचिका पर सुनवाई हुई.
अदालत ने सुनवाई करते हुए एसीबी को 27 फरवरी तक प्रति शपथ पत्र के साथ प्रार्थी पर लगे आरोपों से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. साथ ही केस डायरी भी प्रस्तुत की जाये. अगली सुनवाई 17 मार्च को होगी. इससे पूर्व स्वयं प्रार्थी व सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता आरके आनंद व वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने अदालत को बताया कि उन्हें दस्तावेज मिलेगा, तभी उसका जवाब दे सकेंगे. एसीबी की अोर से अधिवक्ता टीएन वर्मा ने पक्ष रखा. सुनवाई के दाैरान केस के अनुसंधानकर्ता सादिक अनवर रिजवी भी सशरीर उपस्थित थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola