रांची : अनंतपुर इलाके में लगेगा 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2020 9:35 AM
विज्ञापन
रांची : राजधानी के अनंतपुर इलाके में पावर कट की समस्या से निजात दिलाने के लिए 63 केवी ट्रांसफॉर्मर को उच्च क्षमता वाले 100 केवी में बदला जायेगा. गर्मी को लेकर विभाग ने इलाके में कैंप लगा कर लोगों से उनकी समस्याएं मांगी थी, जिसके बाद इलाके के लोगों ने 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी के अनंतपुर इलाके में पावर कट की समस्या से निजात दिलाने के लिए 63 केवी ट्रांसफॉर्मर को उच्च क्षमता वाले 100 केवी में बदला जायेगा. गर्मी को लेकर विभाग ने इलाके में कैंप लगा कर लोगों से उनकी समस्याएं मांगी थी, जिसके बाद इलाके के लोगों ने 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को आवेदन दिया था.इलाके के लोगों की मानें, तो अधिक लोड की वजह से 63 केवी के ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज लगातार उड़ रहा था. इसको लेकर बड़ी संख्या में शिकायत दर्ज करायी जा रही है. सेंट्रल स्टोर में 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर मौजूद नहीं रहने से इसे ट्रांसफॉर्मर रिपेयर वर्कशॉप से उपलब्ध कराने को कहा गया है.
सोमवार की रात नामकुम ग्रिड में आयी थी खराबी
सोमवार की रात नामकुम ग्रिड में खराबी आने के बाद करीब एक घंटे तक इससे संबंधित इलाके में बिजली गुल हो गयी थी. सोमवार रात 11:44 बजे ग्रिड के ट्रांसफॉर्मर नंबर वन के मेन बस आइसोलेटर में जर्क के बाद तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गयी. ग्रिड को ज्यादा नुकसान न हो, इसको लेकर फौरन 33 केवी मेन लाइन काे बंद कर दिया गया था. इस कारण राजधानी को मिलने वाली 60 मेगावाट बिजली कम पड़ गयी.
इसके चलते शहर के दक्षिण व पश्चिम का इलाका पूरी तरह अंधेरे में डूब गया. सड़कों की स्ट्रीट लाइट की भी बिजली चली गयी. शटडाउन के करीब एक घंटे बाद रात 12:44 बजे ग्रिड से सप्लाई दोबारा री-स्टोर किया गया. हालांकि इसे पूरी तरह सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










