रांची : इएनटी का राष्ट्रीय सम्मेलन जनवरी 2021 में

Updated:
विज्ञापन

रांची : एसोसिएशन ऑफ ऑटोलेरिगोलोजिस्ट ऑफ इंडिया बिहार-झारखंड चैप्टर की आवश्यक बैठक रविवार को हुई. इसमें झारखंड व बिहार के लगभग 40 डॉक्टरों ने भाग लिया. बैठक में जनवरी 2021 में इएनटी का राष्ट्रीय सेमिनार रांची में आयोजित करने का फैसला लिया गया. इसमें देश-विदेश के लगभग तीन हजार इएनटी रोग विशषज्ञ शामिल होंगे. कांफ्रेंस […]

विज्ञापन
रांची : एसोसिएशन ऑफ ऑटोलेरिगोलोजिस्ट ऑफ इंडिया बिहार-झारखंड चैप्टर की आवश्यक बैठक रविवार को हुई. इसमें झारखंड व बिहार के लगभग 40 डॉक्टरों ने भाग लिया. बैठक में जनवरी 2021 में इएनटी का राष्ट्रीय सेमिनार रांची में आयोजित करने का फैसला लिया गया. इसमें देश-विदेश के लगभग तीन हजार इएनटी रोग विशषज्ञ शामिल होंगे.
कांफ्रेंस प्रेस कमिटी के अध्यक्ष व रांची के इएनटी सर्जन डॉ हर्ष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सम्मेलन का फैसला लिया गया व रूपरेखा तैयार की की गयी. बैठक में डॉ समित लाल, डॉ अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ राकेश रंजन और पटना से आये डॉ संजीव कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola