रांची :बिजली का तारा टूट कर ट्रैक पर गिरा 1.15 घंटे खड़ी रही ट्रेन

Updated:
विज्ञापन

रांची : सांकी-हटिया लाइन में शुक्रवार को बिजली का तार टूट कर पटरी पर गिरने के कारण सांकी-हटिया ट्रेन 1.15 घंटे खड़ी रही. सांकी व बीआइटी के बीच ओवर हेड तार टूट कर पटरी पर गिर गया था. गनीमत थी कि इस तार में करंट नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. सांकी […]

विज्ञापन
रांची : सांकी-हटिया लाइन में शुक्रवार को बिजली का तार टूट कर पटरी पर गिरने के कारण सांकी-हटिया ट्रेन 1.15 घंटे खड़ी रही. सांकी व बीआइटी के बीच ओवर हेड तार टूट कर पटरी पर गिर गया था. गनीमत थी कि इस तार में करंट नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था.
सांकी की ओर से आ रही सांकी-हटिया ट्रेन सुबह 6.50 बजे ट्रैक से गुजर रही थी, तो तार बोगी के चक्का में लिपट गया. इसके बाद ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक दी और इसकी सूचना रेलवे के वरीय अधिकारियों को दी. मेसरा से इंजीनियरों का दल मौके पर पहुंचा और तार को हटाया. इसके बाद ट्रेन सुबह 8.05 बजे हटिया के लिए रवाना हुई.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola