रांची : तारा शाहदेव मामले में दंडाधिकारी की गवाही

Updated:
विज्ञापन

रांची : सीबीआइ के विशेष जज एसके पांडेय की अदालत में नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव से जुड़े धर्मांतरण मामले में दिल्ली की दंडाधिकारी शिवानी चौहान की गवाही हुई. तारा शाहदेव मामले की जांच सीबीआइ की दिल्ली टीम कर रही है. दिल्ली में ही शिवानी चौहान के समक्ष तारा शाहदेव का 164 के तहत बयान […]

विज्ञापन
रांची : सीबीआइ के विशेष जज एसके पांडेय की अदालत में नेशनल राइफल शूटर तारा शाहदेव से जुड़े धर्मांतरण मामले में दिल्ली की दंडाधिकारी शिवानी चौहान की गवाही हुई. तारा शाहदेव मामले की जांच सीबीआइ की दिल्ली टीम कर रही है. दिल्ली में ही शिवानी चौहान के समक्ष तारा शाहदेव का 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया था.
दंडाधिकारी ने सीबीआइ न्यायाधीश की अदालत में बयान की पुष्टि की. गवाही के दौरान रकीबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली के साथ मामले के अन्य आरोपी उच्च न्यायालय के तत्कालीन विजिलेंस रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद भी अदालत में उपस्थित हुए. मालूम हो कि सात जुलाई 2014 को तारा शाहदेव व रकीबुल उर्फ रंजीत कोहली का लव मैरेज हुआ था. लोगों को भेज गये आमंत्रण कार्ड से रकीबुल के धर्म का राज खुला था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola