रांची :अब स्कूलों में ही बच्चों का आधार कार्ड बनाने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची : स्कूलों में अब बच्चों का एडमिशन लेने में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी आधार कार्ड बाधक नहीं बनेगा. जल्द ही झारखंड में स्कूल स्तर पर ही बच्चों का आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक उमा शंकर सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को […]

विज्ञापन
रांची : स्कूलों में अब बच्चों का एडमिशन लेने में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी आधार कार्ड बाधक नहीं बनेगा. जल्द ही झारखंड में स्कूल स्तर पर ही बच्चों का आधार कार्ड बनाने और उसमें सुधार की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक उमा शंकर सिंह ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस योजना को मूर्त रूप देने के निर्देश जारी किये हैं.
इसके बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड संसाधन सेवी (बीआरपी) को बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए नामांकन एनरॉलमेंट किट मिल जायेगी. यूएडीआइ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा फरवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया जायेगा. इसके बाद शिक्षकों को आधार कार्ड बनाने के लिए किट सौंप दी जायेगी. इस काम को पूरा करने के लिए 520 पीस आधार नामांकन किट की खरीदारी की गयी है.
260 प्रखंडों में होगा बच्चों का आधार नामांकन : आधार नामांकन के लिए 260 प्रखंडों का चयन किया गया है. दस फरवरी तक प्रत्येक ब्लाॅक में दो प्रखंड संसाधन सेवियों का चयन कर नाम भेजना है. इस लिहाज से दो किट उपलब्ध कराने का लक्ष्य है. प्रशिक्षण के बाद सभी को ऑनलाइन परीक्षा पास करनी होगी. इसके बाद ही वह इस जिम्मेदारी को पूरा कर सकेंगे.
अभी हो रही परेशानी : जनसुविधा केंद्रों में आधार कार्ड बनाने की सेवा बंद करने से लोग परेशान थे. अभिभावकों से बार-बार बच्चों का आधार कार्ड बनवाने को कहा जाता है, लेकिन परेशानियों का चलते वह आधार कार्ड नहीं बनवा पाते थे.
पांच से 18 साल तक के बच्चों का बनेगा आधार कार्ड
आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों को लेकर परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा. स्कूलवार कैंप लगाकर पंजीकृत पांच से 18 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जायेगा. इसके लिए शनिवार, रविवार और अवकाश के दिनों में विशेष कैंप का आयोजन होगा. इसके अतिरिक्त ठंड व गर्मी की छुट्टियों में इस काम को युद्धस्तर पर पूरा किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola