रांची : बंद के दौरान 398 बंद समर्थक गिरफ्तार, कई जगहों पर जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : सीएए, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा बुलाये गये भारत बंद का कुछ खास असर झारखंड में नजर नहीं आया. विरोध के दौरान सड़क पर निकले कुल 398 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. फिर पीआर बांड में सभी को शाम में छोड़ दिया गया. रांची में करीब 200, […]
विज्ञापन
रांची : सीएए, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा द्वारा बुलाये गये भारत बंद का कुछ खास असर झारखंड में नजर नहीं आया. विरोध के दौरान सड़क पर निकले कुल 398 बंद समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. फिर पीआर बांड में सभी को शाम में छोड़ दिया गया. रांची में करीब 200, चतरा में 22, लातेहार में 17, देवघर में 56 और जामताड़ा में 103 लोगों को पु��िस ने गिरफ्तार किया.
सिमडेगा, लातेहार और खूंटी में भी कोई गिरफ्तारी की खबर नहीं है. धारा 144 का उल्लंघन करने और मजमा लगाने को लेकर रांची के बरियातू थाना में अज्ञात 300-400 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
रांची के इरबा, नावा सराय और बड़गाईं में बंद समर्थकों ने सड़क जाम की. जमशेदपुर के मानगो और आजाद नगर में सुबह 9:30 बजे से एक बजे तक जुलूस निकला. हालांकि कोई मामला वहां पर दर्ज नहीं किया गया. हजारीबाग में भी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
वहीं सरायकेला, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गुमला, लोहरदगा और गढ़वा में बंद का कोई असर नहीं था. हालांकि बंद के कारण कई रूटों पर बसें और यात्री वाहनों का परिचालन प्रभावित हुआ. लेकिन कहीं से भी खूनी संघर्ष की बात सामने नहीं आयी. पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन