बेड़ो : कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार चला रही कई योजनाएं : सुदर्शन भगत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
किसान मेला सह पशु-पक्षी प्रदर्शनी में सांसद सुदर्शन भगत ने कहा बेड़ो : घाघरा पंचायत के टिकराटोली गांव स्थित मैदान में मंगलवार को किसान मेला सह पशु-पक्षी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. आयोजन दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोरहाबादी व विवेकानंद सेवा संघ ने संयुक्त रूप से किया गया था. मेला का उदघाटन सांसद सुदर्शन भगत […]
विज्ञापन
किसान मेला सह पशु-पक्षी प्रदर्शनी में सांसद सुदर्शन भगत ने कहा
बेड़ो : घाघरा पंचायत के टिकराटोली गांव स्थित मैदान में मंगलवार को किसान मेला सह पशु-पक्षी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. आयोजन दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र मोरहाबादी व विवेकानंद सेवा संघ ने संयुक्त रूप से किया गया था. मेला का उदघाटन सांसद सुदर्शन भगत व आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज व अन्य ने किया.
मौके पर सांसद ने कहा कि सरकार कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है. वहीं दूसरी तरफ किसानों को फसलों का अधिकतम मूल्य दिलाने के लिए घर बैठे देश भर में फसल बेचने की सुविधा भी दे रही है. फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं से किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. भवेशानंद महाराज ने कहा कि रामकृष्ण मिशन खेती, बागवानी, साझा खेती, कंप्यूटर ट्रेनिंग, योगा तथा पशुपालन का प्रशिक्षण देकर लोगों को स्वरोजगार के लिए सशक्त बना रहा है.
2028 तक झारखंड का प्रत्येक गांव जैविक गांव बन जायेगा. मिट्टी स्वस्थ होगी, तो फसल अच्छी होगी. फसल अच्छी होगी, तो किसान खुशहाल होंगे. किसान खुशहाल होंगे, तो देश उन्नत होगा. डॉ अजित सिंह ने किसानों को उन्नत तकनीक से खेती की सलाह दी. कार्यक्रम को मेयर आशा लकड़ा, मुखिया रीना खाखा, ईश्वरनंद महाराज, राजू महाराज ने संबोधित किया.
40 किलो के कोहड़ा के लिए यशवंत को पहला पुरस्कार : मेला में पति उरांव को सर्वश्रेष्ठ किसान व जैविक कृषि के लिए राम उरांव को पुरस्कृत किया गया. वहीं 40 किलोग्राम के कोहड़ा का उत्पादन के लिए युवा किसान यशवंत सिंह को पहला पुरस्कार मिला. वहीं अलग-अलग फसल व पशु-पक्षी के लिए 35 किसानों को पहला व 35 किसानों को दूसरा पुरस्कार दिया गया. मौके पर कृषि से जुड़े वैज्ञानिक उपकरणों तथा फलदार पौधों की प्रदर्शनी लगायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन