ePaper

अनगड़ा : अवैध तरीके से बालू ढो रहे आठ हाइवा जब्त

Updated at : 28 Jan 2020 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
अनगड़ा : अवैध तरीके से बालू ढो रहे आठ हाइवा जब्त

एसडीअो के निर्देश पर पुलिस की छापेमारी अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने रविवार रात मुरी-रांची मार्ग पर बालू का अवैध रूप से परिवहन कर रहे आठ हाइवा ट्रकों को जब्त किया. थानेदार अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि एसडीअो के निर्देशानुसार छापेमारी अभियान चला कर अवैध रूप से बालू लेकर आ रहे हाइवा ट्रक जेएच01बीपी […]

विज्ञापन
एसडीअो के निर्देश पर पुलिस की छापेमारी
अनगड़ा : अनगड़ा पुलिस ने रविवार रात मुरी-रांची मार्ग पर बालू का अवैध रूप से परिवहन कर रहे आठ हाइवा ट्रकों को जब्त किया. थानेदार अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि एसडीअो के निर्देशानुसार छापेमारी अभियान चला कर अवैध रूप से बालू लेकर आ रहे हाइवा ट्रक जेएच01बीपी 6503, जेएच01बीटी 4209, जेएच01डीबी 7479, जेएच01बीपी 8860, जेएच02एएफ 9200, जेएच01डीएफ 1620, जेएच 01डीएन 8198 एवं जेएच01डीएल 4908 को जब्त किया गया.
पकड़े गये वाहनों की सूची जिला खनन पदाधिकारी को देकर अग्रेतर कार्रवाई करने की अनुशंसा की गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. विदित हो कि सिल्ली व सोनाहातू क्षेत्र में अवस्थित बालू घाटों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रक, ट्रैक्टर व मिनी ट्रकों से अवैध तरीके से बालू का उठाव होता है. ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में खनन विभाग की भी मौन सहमति है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola