ePaper

रांची : रेलवे कॉलोनियों व शौचालय की सफाई पर ध्यान दिया जाये

Updated at : 25 Jan 2020 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : रेलवे कॉलोनियों व शौचालय की सफाई पर ध्यान दिया जाये

मेंस कांग्रेस ने डीआरएम के समक्ष कई मांगें रखीं रांची : कर्मचारियों के कल्याण के लिए स्थायी नेगोशिएशन मशीनरी की बैठक शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ रांची रेल मंडल के सभागार में हुई. अध्यक्षता डीआरएम नीरज अंबष्ट ने की. बैठक में मेंस कांग्रेस ने कुल 50 मांगें रखीं. इसमें मुरी में […]

विज्ञापन
मेंस कांग्रेस ने डीआरएम के समक्ष कई मांगें रखीं
रांची : कर्मचारियों के कल्याण के लिए स्थायी नेगोशिएशन मशीनरी की बैठक शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस के साथ रांची रेल मंडल के सभागार में हुई.
अध्यक्षता डीआरएम नीरज अंबष्ट ने की. बैठक में मेंस कांग्रेस ने कुल 50 मांगें रखीं. इसमें मुरी में महिलाओं के लिए स्टेशन पर शौचालय के साथ रेस्ट रूम का निर्माण फरवरी में पूरा करने, रांची मंडल के सभी स्टेशनों की कॉलोनियों एवं शौचालय की सफाई, पीएमइ मेडिकल में कर्मचारियों को मंडल अस्पताल से ही फिट करने, स्पेशल एजेंडा के तहत ट्रैकमैन के रिस्ट्रक्चरिंग और 10 प्रतिशत इंटेक को जल्द पूरा करने, मंडल संजीवनी अस्पताल में मरीजों के लिए खान-पान की व्यवस्था करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं.
बैठक में अधिकतर मांगों को मंडल रेल प्रबंधक ने पूरा करने का आश्वासन दिया गया. बैठक में मेंस कांग्रेस के 16 पदाधिकारी जोनल महिला संगठन से सरीखा राय, पंकज सिंह, अब्दुल सईद, कृष्णनंदन राय, पीके साहू, पीडी तिवारी, संजीत मिस्त्री, गुरबान,महेश सिंह, चिंटू गुप्ता, अजय कुमार सिंह आदि शामिल हुए.
तीन ट्रेनें विलंब से पहुंचीं
रांची. लंबी दूरी की तीन ट्रेनें शुक्रवार को विलंब से रांची पहुंचीं. ट्रेन संख्या 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5.20 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 12878 नयी दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्स अपने निर्धारित समय से 1.58 घंटे विलंब से, ट्रेन संख्या 18452 पुरी-हटिया तपस्विनी एक्स अपने निर्धारित समय से 1.00 घंटे विलंब से रांची पहुंची.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola