रांची : क्लिनिक में चल रहा था नोट छापने का गोरखधंधा, डॉक्टर गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची से सटे मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे में नकली नोट छापने के गोरखधंधे का भंडाफोड हुआ है. नोट छापने का काम मेसर्स रानी स्किन केयर सेंटर (चर्म रोग) में चल रहा था. पुलिस ने क्लिनिक में छापामारी कर नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ […]
रांची : राजधानी रांची से सटे मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे में नकली नोट छापने के गोरखधंधे का भंडाफोड हुआ है. नोट छापने का काम मेसर्स रानी स्किन केयर सेंटर (चर्म रोग) में चल रहा था.
पुलिस ने क्लिनिक में छापामारी कर नकली नोट छापने की मशीन व नकली नोट के साथ डॉक्टर मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया. डीएसपी मनोज ने प्रेसवार्ता में बताया कि उक्त रानी स्किन केयर के संचालक डॉ आसिफ अपने सेंटर में लैपटॉप प्रिंटर फोटो इस्केनर के सहारे 500, 200और 100 के नोट छापने का काम करता था.
नकली नोटों को स्थानीय बाजार में खपाया जाता था. जाली नोट छापने का काम मुड़मा मेला से पहले से कर रहा था. वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने पर एसएसपी द्वारा गठित पुलिस टीम ने छापामारी कर समान सहित संचालक को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










