दो पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहने का वादा टूटा, तो दूसरी पहुंच गयी थाना

Updated:
विज्ञापन

रांची : शनिवार को सदर थाना में उस समय ऊहापोह की स्थिति बन गयी जब एक महिला पहुंच कर अचानक हंगामा करने लगी. पुलिस ने उससे हंगामा करने का कारण पूछा, तो वह कहने लगी कि पांच दिनों से उसका पति उसके पास नहीं आया है. इसलिए उसे थाना बुलाया जाये. इंसाफ मिलने तक उसने […]

विज्ञापन

रांची : शनिवार को सदर थाना में उस समय ऊहापोह की स्थिति बन गयी जब एक महिला पहुंच कर अचानक हंगामा करने लगी. पुलिस ने उससे हंगामा करने का कारण पूछा, तो वह कहने लगी कि पांच दिनों से उसका पति उसके पास नहीं आया है. इसलिए उसे थाना बुलाया जाये. इंसाफ मिलने तक उसने थाना से जाने से इनकार कर दिया. इसके बाद पुलिस ने महिला के पति सह प्रेमी राजेश को थाना बुलाया. पुलिस के सामने समझौता होने के बाद महिला उसे साथ लेकर घर चली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हंगामा करनेवाली महिला के लापता होने को लेकर दिसंबर माह में सदर थाना में सनहा दर्ज हुआ था. वहीं, दूसरी ओर राजेश के लापता होने को लेकर उसकी पत्नी ने भी शिकायत दर्ज करायी थी. इससे पहले महिला के लापता होने के बाद उसके परिजनों ने राजेश पर अपहरण का आरोप लगाया था. इसी बीच दोनों पुलिस के सामने हाजिर हो गये. उसी समय उसकी पहली पत्नी भी सामने आ गयी.
तब दूसरी पत्नी को पता चला कि राजेश पहले से भी विवाहित है. दूसरी पत्नी ने पुलिस को बताया कि राजेश ने उसे धोखे में रखकर 31 दिसंबर को उससे शादी की थी. इसके बाद दोनों पत्नियों के बीच इस बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी कि राजेश किसके साथ रहेगा.
कुछ समय बाद तीनों की सहमति से समझौता हुआ कि राजेश सप्ताह में तीन दिन एक पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा और एक दिन अपनी इच्छा के अनुसार कहीं जा सकता और किसी के साथ रह सकता है. इस समझौते के बाद राजेश पहली पत्नी के साथ रहने लगा.
वह दूसरी पत्नी के पास नहीं जा रहा था. इधर, मामले में पुलिस का कहना है कि पुलिस के स्तर से पूर्व में कोई समझौता नहीं कराया गया था. महिला ने खुद लिखकर दिया था कि वह मामले में केस दर्ज नहीं कराना चाहती है. आपस में समझौता हो गया है. लेकिन समझौता क्या हुआ था इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं दी गयी थी.
दूसरी पत्नी ने थाना में हंगामा
किया, तो पुलिस ने पति को बुलाया
समझौता होने के बाद पति को अपने साथ ले गयी दूसरी पत्नी
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola