ePaper

रांची : 14 दिनों में 10 हजार लोगों ने दी शहर की सफाई पर राय

Updated at : 18 Jan 2020 9:29 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 14 दिनों में 10 हजार लोगों ने दी शहर की सफाई पर राय

रांची : स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत चार जनवरी से सिटीजन फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 14 दिनों में राजधानी के 10 हजार लाेगों ने ही अपनी राय दी है. जबकि निगम क्षेत्र की आबादी 30,000 है. यानी राजधानी की अधिकतर आबादी ने साफ-सफाई के लिए मांगी जा रही राय में अपनी रुचि […]

विज्ञापन
रांची : स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 के तहत चार जनवरी से सिटीजन फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 14 दिनों में राजधानी के 10 हजार लाेगों ने ही अपनी राय दी है.
जबकि निगम क्षेत्र की आबादी 30,000 है. यानी राजधानी की अधिकतर आबादी ने साफ-सफाई के लिए मांगी जा रही राय में अपनी रुचि नहीं दिखायी है. सूत्रों का कहना है कि लाेग शहर की साफ-सफाई की व्यवस्था से नाखुश दिख रहे हैं, इसलिए उनकी रुचि नहीं है. हालांकि स्वच्छता सर्वेक्षण-2019 में रांची नगर निगम को सिटीजन फीडबैक में रांची नगर निगम को पहला स्थान मिला था. गौरतलब है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 6,000 अंकों का हो रहा है. इसमें 1500 अंक सीटिजन फीडबैक पर मिलेगा.
वहीं 1,500 अंक दस्तावेज पर दिया जायेगा. इसके अलावा सर्वेक्षण के लिए निरीक्षण करने आयी टीम 1500 अंक देगी. 1000 हजार अंक गार्बेज व 500 अंक ओडीएफ पर दिया जायेगा. यह सर्वेक्षण 31 जनवरी तक चलना है, इसमें इसबार देश के 4,000 शहर शामिल किये गये हैं. इधर, नगर निगम द्वारा लगातार लाेगों से सिटीजन फीडबैक में शामिल होकर अपना विचार देने की अपील की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola