रिटायर्ड पारा मिलिट्री कर्मियों के लिए खोली जायेगी कैंटीन
Updated at : 11 Jan 2020 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : बीएसएफ, सीआइएसएफ, एसएसबी, आइटीबी, सीआरपीएफ, आइटीबीपी आदि पारा मिलिट्री के रिटायर्ड कर्मियों की संस्था एक्स सीएपीएफ ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को नामकुम में हुई. इसकी अध्यक्षता बीएसएफ डीआइजी अमृत लाल तिर्की ने की. इसमें रांची सीपीसी (सेंट्रल पुलिस कैंटीन) खोलने का निर्णय लिया गया और रिटायर्ड कर्मियों के परिवार के […]
विज्ञापन
रांची : बीएसएफ, सीआइएसएफ, एसएसबी, आइटीबी, सीआरपीएफ, आइटीबीपी आदि पारा मिलिट्री के रिटायर्ड कर्मियों की संस्था एक्स सीएपीएफ ट्राइबल वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा शुक्रवार को नामकुम में हुई. इसकी अध्यक्षता बीएसएफ डीआइजी अमृत लाल तिर्की ने की. इसमें रांची सीपीसी (सेंट्रल पुलिस कैंटीन) खोलने का निर्णय लिया गया और रिटायर्ड कर्मियों के परिवार के कल्याण के लिए भी कई योजनाएं बनायी गयीं.
बैठक में मीटिंग में बीएसएफ कमांडेंट रोनाल्ड जवाहर हांसदा, कमांडेंट अनिल तिग्गा, सेकेंड इन कमांड सन्नी तिग्गा, रिटायर्ड कमांडेंट सोमनाथ उरांव, इंस्पेक्टर संजीत टोप्पो, असिस्टेंट कमांडेंट एसबी टोप्पो, एसबी तिर्की, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर पीएस संगा, सीआइएसएफ के पीपी बाड़ा, सीआरपीएफ के रोशन लकड़ा, सिरिल तिग्गा, बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट जेपी बखला, सुदीप देमता व अन्य शामिल थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




