मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में 2400 से बढ़कर 10000 हुए अभ्यर्थी
Updated at : 11 Jan 2020 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है. राज्य में पहली बार छात्रवृत्ति परीक्षा में लगभग दस हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. वर्ष 2018-19 की परीक्षा में मात्र 2400 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. राज्य में कुल 1900 सीट […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है. राज्य में पहली बार छात्रवृत्ति परीक्षा में लगभग दस हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. वर्ष 2018-19 की परीक्षा में मात्र 2400 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. राज्य में कुल 1900 सीट है.
परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण लगभग प्रति वर्ष राज्य में सीट रिक्त रह जाती है. परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12वीं तक प्रति वर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाती है. इस वर्ष परीक्षा फॉर्म आॅनलाइन जमा लिया गया था. राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 12 जनवरी को होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है.
परीक्षा को लेकर राज्य भर में 29 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जायेगी. परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे जायेंगे. सभी प्रश्न एक-एक अंक के होंगे. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में क्वालिफाइंग मार्क्स 32 फीसदी व अन्य सभी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स 40 फीसदी है. प्रश्न कक्षा सात व आठ के स्तर के होंगे.
राज्य के 1900 विद्यार्थयों को कक्षा नौ से 12वीं तक प्रति वर्ष मिलते हैं 12 हजार
गिरिडीह में सबसे अधिक परीक्षार्थी
परीक्षा में सबसे अधिक परीक्षार्थी गिरिडीह जिला में है. गिरिडीह में कुल 859 परीक्षार्थी है. खूंटी में सबसे कम 37 परीक्षार्थी है.
जिलावार परीक्षार्थी
रांची 362
गुमला 110
लोहरदगा 27
खूंटी 637
हजारीबाग 345
गिरिडीह 859
धनबाद 683
चतरा 935
बोकारो 151
कोडरमा 781
रामगढ़ 125
पलामू 571
गढ़वा 170
लातेहार 80
दुमका 246
देवेघर 610
साहेबगंज 126
पाकुड़ 95
गोड्डा 387
जामताड़ा 241
पूर्वी सिंहभूम 672
प.सिंहभूम 811
सरायकेला 311
16 को होगी परीक्षा की तैयारी की समीक्षा
बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा को लेकर 16 जनवरी को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी की बैठक होगी. बैठक में झारखंड एकेडमिक काउंसिल सभागार में होगी. कक्षा आठ, नौ व 11वीं बोर्ड की परीक्षा के साथ-साथ मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तैयारी की भी समीक्षा की जायेगी. उल्लेखनीय है कि कक्षा आठ व नौ की परीक्षा जनवरी व मैट्रिक व इंटर की परीक्षा फरवरी में होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




