जैक नहीं लेगा 2020 में आलिम-फाजिल की परीक्षा

Updated at : 11 Jan 2020 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
जैक नहीं लेगा 2020 में आलिम-फाजिल की परीक्षा

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) वर्ष 2020 से मदरसा आलिम-फाजिल की परीक्षा नहीं लेगा. इस संबंध में जैक ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सह कौशल विकास विभाग को पत्र लिखा है. जैक द्वारा विभाग को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि सरकार स्तर से पूर्व में यह निर्णय लिया गया था कि […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) वर्ष 2020 से मदरसा आलिम-फाजिल की परीक्षा नहीं लेगा. इस संबंध में जैक ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सह कौशल विकास विभाग को पत्र लिखा है. जैक द्वारा विभाग को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि सरकार स्तर से पूर्व में यह निर्णय लिया गया था कि आलिम-फाजिल की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर से आयोजित की जायेगी.

विश्वविद्यालय स्तर से परीक्षा लेने की व्यवस्था होने तक जैक को परीक्षा लेने को कहा गया था. विश्वविद्यालय स्तर से परीक्षा लेने के निर्णय के बाद जैक द्वारा तीन वर्ष तक परीक्षा ली गयी.
अब ऐसे में आलिम-फाजिल की परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर से ली जाये. जैक ने इसकी जानकारी स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग को भी दी है. वर्ष 2019 में भी परीक्षा के कुछ दिन पूर्व उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा परीक्षा लेने के लिए जैक को पत्र भेजा गया था. जिसके बाद जैक ने वर्ष 2019 में आलिम-फाजिल की परीक्षा ली.
राज्य में मदरसा की कक्षा आठ से स्नातकोत्तर तक की परीक्षा जैक द्वारा ली जाती है, जबकि जैक इंटर तक की परीक्षा लेने के लिए ही अधिकृत है. ऐसे में जैक द्वारा दी जानेवाली आलिम व फाजिल की डिग्री को दूसरे राज्यों में मान्यता नहीं दी जाती है. विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल नहीं पाते हैं. राज्य में काफी दिनों से इसकी मांग की जाती रही है कि आलिम व फाजिल की परीक्षा विवि स्तर से ली जाये.
पहले रांची विवि को दी गयी थी जिम्मेदारी
आलिम व फाजिल की परीक्षा लेने की जिम्मेदारी पहले रांची विश्वविद्यालय को दी गयी थी. रांची विश्वविद्यालय द्वारा पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया था. इसके बाद सरकार के स्तर से इसकी जिम्मेदारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय को देने का निर्णय लिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola