रांची : एटीएम के 4.7 करोड़ रुपये गबन करने के केस में तीन आरोपी रिमांड पर लिये गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : एसबीआइ और यूबीआइ के एटीएम से चार करोड़ सात लाख 53 हजार गबन करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के लिए दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. जिसे रिमांड में लिया गया है, उनके नाम विपिन, सुभाष और राजेश हैं. विपिन को पुलिस ने दिल्ली […]
विज्ञापन
रांची : एसबीआइ और यूबीआइ के एटीएम से चार करोड़ सात लाख 53 हजार गबन करने के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के लिए दो दिनों के लिए रिमांड पर लिया है. जिसे रिमांड में लिया गया है, उनके नाम विपिन, सुभाष और राजेश हैं. विपिन को पुलिस ने दिल्ली से जबकि सुभाष व राजेश को पटना से गिरफ्तार किया था.
विपिन द्वारा गबन किये गये पैसे अपने एकाउंट में जमा करने की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने उसका एकाउंट फ्रीज करवा दिया था. पुलिस की टीम आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपियों ने कोई ठोस जानकारी नहीं है. गिरोह के मास्टरमाइंड जिसे पास गबन के रुपये हैं, उसे पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पायी है. पुलिस उसके बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास आरोपियों से कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन