रांची :34 करोड़ की लागत से बनेगा पिस्का आरओबी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2020 9:07 AM

विज्ञापन

रांची : रांची-गुमला मार्ग (एनएच-23) पर पिस्का रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए सारी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. डीपीआर भी तैयार हो गया है. करीब 34 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण होना है. इसका प्लान तैयार करके एनएचएआइ ने केंद्र सरकार के पास […]

विज्ञापन
रांची : रांची-गुमला मार्ग (एनएच-23) पर पिस्का रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए सारी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी हैं. डीपीआर भी तैयार हो गया है. करीब 34 करोड़ की लागत से आरओबी का निर्माण होना है. इसका प्लान तैयार करके एनएचएआइ ने केंद्र सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया है. वहां से स्वीकृति मिलने के बाद यहां टेंडर आदि की प्रक्रिया की जायेगी.
काफी समय से पिस्का अारओबी निर्माण के लिए प्लान तैयार करने सहित अन्य कार्य किये जा रहे थे. इसके लिए रेलवे से भी विचार-विमर्श किया गया. एनएचएआइ ने रेलवे का सुझाव लेकर उसकी अनुमति ली. वहीं जमीन अधिग्रहण को लेकर भी संबंधित अफसरों से विमर्श किया गया. सारी प्रक्रिया हो जाने के बाद अंतिम रूप से योजना तैयार करके स्वीकृति के लिए भेजा गया है.
10 साल पहले बना स्ट्रक्चर खड़ा है : पिस्का से होकर लोहरदगा रेलवे लाइन गुजरती है. आरओबी नहीं होने की वजह से ट्रेन के गुजरने के समय रास्ता बंद कर किया जाता है. लंबे समय से यहां यह स्थिति है.
धीरे-धीरे इस मार्ग पर ट्रैफिक का लोड काफी बढ़ गया है. ऐसे में रास्ता बंद होने की वजह से गाड़ियों की लंबी लाइन लग जाती है. करीब 10 साल पूर्व यहां आरओबी बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन यह अधूरा रह गया. फिलहाल काम बंद है. आज भी उसका स्ट्रक्चर वहां खड़ा है. अब जाकर यह सड़क फोर लेन की हो गयी है. ऐसे में एनएचएआइ ने यहां आरओबी निर्माण का फैसला लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola