रांची : ग्राम प्रधान की पत्नी के बयान पर अपहरणकर्ताओं पर केस दर्ज
Updated at : 06 Jan 2020 9:40 AM (IST)
विज्ञापन

नामकुम : शुक्रवार की रात नामकुम थाना क्षेत्र के सोगोद गांव के प्रधान संदीप सुंडिल का नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. अपराधियों ने उन्हें छोड़ने के बदले 10 लाख की फिरौती मांगी थी. शनिवार को पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपहरणकर्ता हुआंगहातु के हुसीरहातु जंगल में ग्राम प्रधान को छोड़कर भाग […]
विज्ञापन
नामकुम : शुक्रवार की रात नामकुम थाना क्षेत्र के सोगोद गांव के प्रधान संदीप सुंडिल का नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. अपराधियों ने उन्हें छोड़ने के बदले 10 लाख की फिरौती मांगी थी. शनिवार को पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए अपहरणकर्ता हुआंगहातु के हुसीरहातु जंगल में ग्राम प्रधान को छोड़कर भाग निकले थे.
इसके बाद पुलिस ने दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे सकुशल बरामद कर लिया था. मामले में रविवार को ग्राम प्रधान की पत्नी फुलो मुंडा के बयान पर छह अज्ञात लोगों पर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.प्राथमिकी में फुलो मुंडा ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग साढ़े सात बजे वह घर में पति व बच्चों के साथ थी.
इसी दौरान छह नकाबपोश आये और ग्राम प्रधान के बारे में पूछा. आवाज सुनकर संदीप बाहर गये तो युवक बलपूर्वक जंगल की ओर ले जाने लगे. जब फुलो उनके पीछे जाने लगी, तो उसे डांटकर भगा दिया. इसके बाद सभी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर ग्राम प्रधान को लेकर चले गये. बताया कि घटना के बाद सभी डर गये थे इसलिए सिर्फ पंचायत की मुखिया को रात 10 बजे सूचना दी. पुलिस को सूचना नहीं दी गयी. शनिवार को संदीप के मोबाइल से अपहरणकर्ताओं ने मुखिया के मोबाइल पर फोन कर फिरौती मांगी थी. इस बीच अपहरणकर्ता शनिवार की शाम संदीप को जंगल में छोड़कर भाग गये.
52 पड़हाराज के अध्यक्ष ग्राम प्रधान से मिले : घटना की सूचना पर रविवार को 52 पड़हाराज के अध्यक्ष प्रदीप तिर्की सोगोद जाकर ग्राम प्रधान से मिले. घटना की जानकारी ली. अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.
अपहरण में नक्सली का हाथ होने की पुष्टि नहीं
रांची. इधर, संदीप सुंडील के अपरहण में नक्सलियों का हाथ होने की पुष्टि नहीं हुई है़ पुलिस को अपहरण में अपराधियाें के हाेने की बात सामने आयी है़ यह भी जानकारी मिली है कि अपहरणकर्ताओं को पता चला था कि ग्राम प्रधान पैसेवाले है़ं इसलिए उनका अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती मांगी गयी थी़ गौरतलब है कि वर्ष 2014 में भी संदीप का अपहरण हुआ था, लेकिन वे अपराधियों को चकमा देकर फरार हो गये थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




