रांची : आर्थिक स्थिति का आकलन कराया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : 31 दिसंबर की रात पटेल चाैक के पास दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन डालसा की अोर से किया गया. पीएलवी एम अंसारी को मृतक अजय भोक्ता के सिकिदिरी स्थित घर भेजा, जबकि पीएलवी शीला तिग्गा को मृतक बसंत करमाली के चुटूपालू स्थित घर पर भेजा गया. […]
विज्ञापन
रांची : 31 दिसंबर की रात पटेल चाैक के पास दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवार की आर्थिक स्थिति का आकलन डालसा की अोर से किया गया. पीएलवी एम अंसारी को मृतक अजय भोक्ता के सिकिदिरी स्थित घर भेजा, जबकि पीएलवी शीला तिग्गा को मृतक बसंत करमाली के चुटूपालू स्थित घर पर भेजा गया.
उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता और मृतकों के निकट संबंधी का आधार नंबर व बैंक खाता नंबर की मांग की, ताकि मुआवजे की राशि उनके खाते में जमा हो सके. पीएलवी ने रिपोर्ट में बताया कि मृतकों के परिजनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. डालसा के पैनल अधिवक्ता सेवा चक्रवर्ती मृतक के परिजनों की ओर से कोर्ट में केस लड़ेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन