ePaper

रांची : गये थे ससुराल, तीन लाख के गहने व नकद ले गये चाेर

Updated at : 03 Jan 2020 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : गये थे ससुराल, तीन लाख के गहने व नकद ले गये चाेर

रांची : हिंदपीढ़ी के नेजाम नगर (नियर लिटिल गार्डेन स्कूल) में किराये के मकान में रहनेवाले तथा चाबी बनाने का काम करनेवाले मो इश्तियाक आलम के घर का चोरी हो गयी़ चोरों ने अलमारी तोड़ कर उसमें रखे लगभग तीन लाख के गहने व 25 हजार रुपये के साथ इंडक्शन चूल्हा की चोरी की है. […]

विज्ञापन
रांची : हिंदपीढ़ी के नेजाम नगर (नियर लिटिल गार्डेन स्कूल) में किराये के मकान में रहनेवाले तथा चाबी बनाने का काम करनेवाले मो इश्तियाक आलम के घर का चोरी हो गयी़ चोरों ने अलमारी तोड़ कर उसमें रखे लगभग तीन लाख के गहने व 25 हजार रुपये के साथ इंडक्शन चूल्हा की चोरी की है.
हिंदपीढ़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ जानकारी के मुताबिक जिस समय चोरी हुई थी उस वक्त इश्तियाक का परिवार गुमला गया हुआ था़ वहां इश्तियाक का ससुराल है़ इश्तियाक ने बताया कि पत्नी व बच्चे 27 दिसंबर को और वे एक जनवरी को तीन बजे गुमला गये थे़ गुरुवार सुबह पड़ोसी जहांगीर ने सूचना दी की अापके घर का दरवाजा खुला हुआ है और सामान बिखरा है़
सूचना मिलते ही हमलोग पहुंचे, तो देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. कमरे में सामान बिखरा था़ अलमारी में रखे चांदी व सोने के गहने तथा 25 हजार रुपये के साथ इंडक्शन चूल्हा नहीं था. उन्होंने बताया कि पत्नी रिजवान परवीन के गहने के साथ बेटी रौनक(14), रोशनी(12), रूकैया(10) के लिए बना कर रखे गहने भी चोर ले गये़ इतना ही नहीं पूरे परिवार का आधार कार्ड, वोटर कार्ड भी चोर ले गये है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola