रांची : स्पीकर को लेकर चल रहा है मंथन, कांग्रेस ने दावा छोड़ा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : नयी विधानसभा के गठन के बाद स्पीकर चयन को लेकर मंथन चल रहा है़ सात जनवरी को अध्यक्ष पद का चुनाव होना है़ गठबंधन में कांग्रेस ने स्पीकर पद को लेकर अपना दावा छोड़ दिया है़ कांग्रेस सहमत है कि झामुमो बड़ी पार्टी के रूप में गठबंधन में उभर कर सामने आयी है, […]
विज्ञापन
रांची : नयी विधानसभा के गठन के बाद स्पीकर चयन को लेकर मंथन चल रहा है़ सात जनवरी को अध्यक्ष पद का चुनाव होना है़ गठबंधन में कांग्रेस ने स्पीकर पद को लेकर अपना दावा छोड़ दिया है़ कांग्रेस सहमत है कि झामुमो बड़ी पार्टी के रूप में गठबंधन में उभर कर सामने आयी है, ऐसे में पहले झामुमो का दावा है़ झामुमो के अंदर भी कई नामों पर चर्चा हो रही है़ इसमें गांडेय से विधायक सरफराज अहमद और टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का नाम आगे है़ ऐसे नाला से विधायक रवींद्र नाथ महतो के विधायी अनुभव को देखते हुए उनका भी नाम झामुमो खेमे में चल रहा है़
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पार्टी ने स्पीकर के नाम चयनित करने के लिए अधिकृत किया है़ विधायक सरफराज अहमद ने पूछे जाने पर कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से किसी तरह की अधिकृत जानकारी नहीं मिली है़ पार्टी नेता हेमंत सोरेन से इस संबंध में कोई बातचीत नहीं हुई है़ इधर मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि संगठन को जिम्मेवारी तय करना है़ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टीम बनानी है़ हमारी उनसे इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन