रांची : षड्यंत्रकारियों को न बख्शे सरकार : भाजपा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पत्थलगड़ी और सीएनटी-एसपीटी के आंदोलन में जो निर्दोष फंसे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा वापस लेने का पार्टी स्वागत करती है़ सरल आदिवासियों को बरगला कर आंदोलन कराया गया था, उनके खिलाफ दायर मुकदमे वापस होने चाहिए़ लेकिन जिन लोगों ने मुख्य षड्यंत्रकारी की भूमिका निभाते […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि पत्थलगड़ी और सीएनटी-एसपीटी के आंदोलन में जो निर्दोष फंसे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा वापस लेने का पार्टी स्वागत करती है़ सरल आदिवासियों को बरगला कर आंदोलन कराया गया था, उनके खिलाफ दायर मुकदमे वापस होने चाहिए़
लेकिन जिन लोगों ने मुख्य षड्यंत्रकारी की भूमिका निभाते हुए पत्थलगड़ी को विकृत रूप से परिभाषित कर के देश और संविधान के खिलाफ आंदोलन चलाया था, उनके ऊपर से मुकदमे वापस लिए जाने का भाजपा कड़ा विरोध करती है़ श्री शाहदेव ने कहा कि भाजपा के लिए देश हित सर्वोपरि है और देश की एकता, संप्रभुता से खिलवाड़ करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










