रांची : सीएए के खिलाफ राजभवन के समक्ष प्रदर्शन आठ को

Updated:
विज्ञापन

रांची : शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस आठ जनवरी को ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन (आमया) के सदस्य राजभवन के समक्ष नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. संगठन के अध्यक्ष एस अली ने बताया नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही मुंडा, […]

विज्ञापन
रांची : शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस आठ जनवरी को ऑल मुसलिम यूथ एसोसिएशन (आमया) के सदस्य राजभवन के समक्ष नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.
संगठन के अध्यक्ष एस अली ने बताया नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को आदिवासी जन परिषद के प्रेम शाही मुंडा, आदिवासी सेना के शिवा कच्छप, अंबेडकर विचार मंच के मनोज कुमार, सरना युवक संघ के रंजीत उरांव के अतिरिक्त मजलिस उलमा झारखंड, तंजीम उलमा झारखंड, गौसिया वेलफेयर सोसाइटी, झारखंड छात्र संघ व और दूसरे संगठन ने समर्थन दिया है़
उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून 1952 और संशोधित नागरिकता कानून 2003 के अनुसार शरणार्थियों को नागरिकता देने से देश की जनता का कोई विरोध नहीं है. लेकिन संविधान की मूल भावना को समाप्त कर धर्म के आधार पर नागरिकता कानून बनाने का लोकतांत्रिक विरोध किया जायेगा़
इस विषय पर शुक्रवार को हुई आमया की बैठक में मो फुरकान, लतीफ आलम, जियाउद्दीन अंसारी, रहमतुल्लाह अंसारी, इस्मे आजम, अफताब आलम, इमरान अंसारी, एकराम हुसैन, गफ्फार अंसारी, अबरार अहमद, अंजर अहमद, नौशाद आलम, मो असरफुल, मंजूर अंसारी, सईद अंसारी, मोदस्सिर अहरार, मो जावेद, जियारत, हारिश आलम व अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola