ePaper

रांची : धर्मपाल गये दिल्ली, नये अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू

Updated at : 27 Dec 2019 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : धर्मपाल गये दिल्ली, नये अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू

रांची : भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह दिल्ली गये है़ं श्री सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे इसमें वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी़ इधर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने इस्तीफा केंद्रीय नेतृत्व […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह दिल्ली गये है़ं श्री सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे
इसमें वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी़ इधर बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने इस्तीफा केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है़ भाजपा के अंदर नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कवायद शुरू हो गयी है़ इसके साथ ही पार्टी विधायक दल के नेता को लेकर भी चर्चा होगी़ सूचना के अनुसार पार्टी आदिवासी विधायक को ही दल का नेता चुन सकती है़ इसमें नीलकंठ सिंह मुंडा का नाम सबसे आगे है़ भाजपा में दो ही आदिवासी विधायक चुन कर आये है़ं श्री मुंडा को अनुभव के आधार पर यह पद दिया जा सकता है़ वहीं प्रदेश अध्यक्ष में किसी गैर आदिवासी को मौका मिल सकता है़
अभी विधायक दल की बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं है़ केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ही विधायक दल की बैठक होगी़ संगठन महामंत्री इस मामले को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर रहे है़ं
विरंची नारायण, भाजपा विधायक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola