ePaper

गिलुवा ने ली हार की नैतिक जिम्मेदारी

Updated at : 26 Dec 2019 3:55 AM (IST)
विज्ञापन
गिलुवा ने ली हार की नैतिक जिम्मेदारी

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. श्री गिलुवा ने बुधवार को पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल से भी मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएन संतोष सहित वरीय राष्ट्रीय नेताओं को भेजा है. […]

विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. श्री गिलुवा ने बुधवार को पार्टी के संगठन महामंत्री धर्मपाल से भी मुलाकात की. प्रदेश अध्यक्ष ने अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएन संतोष सहित वरीय राष्ट्रीय नेताओं को भेजा है.

हालांकि, श्री गिलुवा का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं हुआ. इस बाबत पूछने पर श्री गिलुवा ने कहा कि हार की नैतिक जवाबदेही तो लेनी ही पड़ेगी. मैं झारखंड में पार्टी का नेतृत्व कर रहा था, तो मेरी जवाबदेही बनती ही है. उन्होंने कहा कि संगठन महामंत्री को मैं अपनी भावना से अवगत करा चुका हूं. अब केंद्रीय नेतृत्व को फैसला लेना है.

पोप ने दिया ‘बिना शर्त प्रेम’ का संदेश
वेटिकन सिटी. भारत समेत पूरी दुनिया में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार पारंपरिक उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. मुंबई, दिल्ली, कोलकाता समेत देश के कई शहरों में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात 12 बजे पारंपरिक तरीके से ईसा मसीह के जन्म की खुशियां मनायी गयीं. वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस ने लोगों से ‘बिना शर्त प्रेम’ करने का संदेश दिया.उन्होंने कहा कि भगवान हम सभी को प्रेम करते हैं, हममें से जो सबसे बुरा है उससे भी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola