रांची : अंकल-आंटी के साथ घूमने गया था : चंदन
Updated at : 25 Dec 2019 8:47 AM (IST)
विज्ञापन

अपहृत छात्र काे राजस्थान से लेकर आयी पुलिस रांची : हरमू के विद्यानगर के करम चौक के समीप रहनेवाले ऑटो चालक लालबाबू साव के पुत्र चंदन कुमार को राजस्थान के सांगानेर से लेकर सुखदेवनगर पुलिस व उसके पिता 23 दिसंबर की देर रात रांची पहुंचे़ चंदन ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं किया […]
विज्ञापन
अपहृत छात्र काे राजस्थान से लेकर आयी पुलिस
रांची : हरमू के विद्यानगर के करम चौक के समीप रहनेवाले ऑटो चालक लालबाबू साव के पुत्र चंदन कुमार को राजस्थान के सांगानेर से लेकर सुखदेवनगर पुलिस व उसके पिता 23 दिसंबर की देर रात रांची पहुंचे़ चंदन ने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया था.
वह अंकल-आंटी के साथ घूमने के लिए गया था़ गौरतलब है कि लालबाबू साव के मकान में रहनेवाले विवेक और संगीता बच्चे को लेकर राजस्थान चले गये थे़ अपहरण को लेकर रांची की पुलिस ने राजस्थान की पुलिस से बात की़ इसके बाद दंपती व छात्र चंदन को लोकेशन के आधार पर राजस्थान पुलिस ने पकड़ लिया था़ दंपती से पूछताछ की गयी तो उनलोगों ने कहा कि हमने चंदन का अपहरण नहीं किया. उसने ही साथ चलने की जिद की थी, इसलिए उसे लेकर चले आये थे़ हमलोग यहां काम करने आये है़ं उसके बाद उन दोनों को राजस्थान में छोड़ दिया गया़
पिता को देख कर अचंभित हो गया चंदन : चंदन को राजस्थान से लाने के लिए लालबाबू साव भी गये थे़ जब वह राजस्थान पहुंचे तो चंदन उन्हें देख कर अचंभित हो गया़ उसके पिता ने उसे घर चलने की बात कही तो वह राजी हो गया. उसने बताया कि वह अंकल-आंटी के साथ घूमने के लिए उनके साथ आ गया था़
चिरौंदी निवासी दूसरी कक्षा का छात्र लापता
रांची : बरियातू के चिरौंदी निवासी धनंजय मिस्त्री का नौ वर्षीय पुत्र मनीष कुमार 23 दिसंबर से लापता है़ उसके पिता के बयान पर बरियातू थाना में सनहा दर्ज किया गया है़ धनंजय मिस्त्री ने बताया कि तीन बेटों में दूसरे नंबर का मनीष घर के पास सुबह सात बजे खेलने निकला उसके बाद से लापता हो गया. वह चिरौंदी के सरकारी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है़ धनंजय बढ़ई का काम करते है़ं उन्होंने बरियातू पुलिस से बेटे को तलाश करने की गुहार लगायी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




