रांची :पहाड़ी मंदिर के इतिहास से जुड़ा वीडियो जारी

Updated at : 25 Dec 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
रांची :पहाड़ी मंदिर के इतिहास से जुड़ा वीडियो जारी

रांची : पहाड़ी मंदिर रांची के ऐतिहासिक पहलुओं से संबंधित वीडियो का मंगलवार को मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा, बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद व समिति के अन्य सदस्यों ने लोकार्पण किया. इस संबंध में श्री मिश्रा ने बताया कि मंदिर के इतिहास से संबंधित कोई जानकारी यू ट्यूब या […]

विज्ञापन

रांची : पहाड़ी मंदिर रांची के ऐतिहासिक पहलुओं से संबंधित वीडियो का मंगलवार को मंदिर परिसर स्थित कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा, बाजार समिति के सचिव अभिषेक आनंद व समिति के अन्य सदस्यों ने लोकार्पण किया. इस संबंध में श्री मिश्रा ने बताया कि मंदिर के इतिहास से संबंधित कोई जानकारी यू ट्यूब या अन्य सोशल मीडिया में नहीं रहने के कारण इसके ऐतिहासिक पहलुओं को लोग रूबरू नहीं हो पा रहे थे. इस वीडियो के माध्यम से पहाड़ी मंदिर की पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इसमें पहाड़ी मंदिर के इतिहास को जीवंत करने का प्रयास किया गया है.

बाजार समिति सचिव अभिषेक आनंद ने बताया कि उक्त वीडियो पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार में लगी टीवी स्क्रीन में चलाया जायेगा. इस अवसर पर प्रबंधन समिति के सदस्य मदनलाल पारीक, आनंद गाड़ोदिया, सुनील माथुर, हेम सिंह, सुशील लाल, अजय गोयनका, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार, रश्मि कांत मिश्रा, बंटी कुमार सहित कई भक्त उपस्थित थे.

पहली जनवरी की तैयारी को लेकर बैठक

नये साल के पहले दिन होने वाली भीड़ को देखते हुए मंगलवार को तैयारी समिति की बैठक हुई. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि नये साल पर के पहले दिन भक्तों को किसी तरह की समस्या न हो. उन्होंने इस संबंध में कई सुझाव भी दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola