रांची : हुंबई गांव के तीन दोस्तों की एक साथ जली चिता

Updated:
विज्ञापन

रांची/मेसरा : केदल पंचायत का हुंबई गांव रविवार को शोक में डूबा रहा. किसी के घर चूल्हा नहीं जला. इस गांव के तीन युवकों की शनिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. तीनों छात्रों की मौत व मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को हुंबई के पास एनएच-33 को शव के […]

विज्ञापन

रांची/मेसरा : केदल पंचायत का हुंबई गांव रविवार को शोक में डूबा रहा. किसी के घर चूल्हा नहीं जला. इस गांव के तीन युवकों की शनिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. तीनों छात्रों की मौत व मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को हुंबई के पास एनएच-33 को शव के साथ करीब आधे घंटा जाम रखा, जिससे दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी. कांके अंचलाधिकारी अनिल कुमार की पहल पर मृतक के परिजनों को तीन-तीन हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए दिये गये, तब जाकर ग्रामीणों ने जाम हटाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरी ओर बीआइटी थाना प्रभारी द्वारा किसी भी स्थिति से निबटने के लिए अतिरिक्त महिला बल की तैनाती की गयी थी. उसके बाद केदल घाट पर तीनों जिगरी दाेस्तों की चिता एक साथ जली़ जाम के समय मौके पर मुखिया सहोदरा देवी, मनेश महतो, संतोष महतो, लखिंद्र पाहन, सागर महतो, संजय कुमार मौजूद थे.

बस-बाइक की भिड़ंत में हुई मौत : माूलम हो कि मेसरा स्थित पेट्रोल पंप के पास पटना जा रही बस व बाइक के बीच टक्कर हो गयी थी. इस घटना में बाइक सवार तिलेश महतो व अंकित महतो की मौत मौके पर हो गयी थी.

जबकि देर रात रोहित महतो ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. तीनों इंटर के छात्र थे. तिलेश आरटीसी प्लस टू स्कूल का छात्र था. वहीं अंकित व रोहित मारवाड़ी कॉलेज में पढ़ते थे. घटना के बाद रोहित महतो की मां कोला देवी बेसुध है. वहीं, सौतेली मां मंजू देवी का भी रो-रो कर बुरा हाल था. इधर, तिलेश की मां मूलो देवी भी बार-बार बेहोश हो रही थी, जबकि अंकित की मौत से उसकी मां बालो देवी व पिता नरेश महतो का रो-रो कर बुरा हाल था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola