रांची : सिटी बसों का कटा चालान, विरोध में उतरे चालक
Updated at : 22 Dec 2019 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : नगर निगम की ओर से संचालित सिटी बसें ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रही हैं. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने निगम को छह सिटी बसों का चालान भेजा है. इसमें रेड लाइट जंप करने और गलत पार्किंग का चालान शामिल है. इधर, सिटी बसों के चालान काटे […]
विज्ञापन
रांची : नगर निगम की ओर से संचालित सिटी बसें ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रही हैं. ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में ट्रैफिक पुलिस ने निगम को छह सिटी बसों का चालान भेजा है. इसमें रेड लाइट जंप करने और गलत पार्किंग का चालान शामिल है. इधर, सिटी बसों के चालान काटे जाने पर बस चालकों ने विरोध जताते हुए दो घंटे के लिए बस का परिचालन बंद कर दिया. कचहरी चौक पर बसों को खड़ा कर दिया. बस चालकों का कहना था कि वे निगम के कहने पर बस का परिचालन कर रहे हैं.
इसलिए जो भी बस पर फाइन लगा है, उसका भुगतान नगर निगम करे. तभी हम बस का परिचालन करेंगे. चालकों के विरोध को देखते हुए निगम के अधिकारियों ने बस चालकों से कहा कि इस बार का फाइन निगम भर दे रहा है, लेकिन आगे से बस चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




