रांची में 25 को मनेगा खोरठा दिवस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : खोरठा परिषद् द्वारा 25 दिसंबर को रांची में खोरठा दिवस मनाया जायेगा. यह निर्णय गुरुवार को परिषद की बैठक में लिया गया़ संदीप कुमार महतो ने बताया कि यह दिवस खोरठा के भीष्म पितामह श्रीनिवास पानुरी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है़ बैठक की अध्यक्षता करते हुए रांची महिला काॅलेज की प्रो कुमारी […]
विज्ञापन
रांची : खोरठा परिषद् द्वारा 25 दिसंबर को रांची में खोरठा दिवस मनाया जायेगा. यह निर्णय गुरुवार को परिषद की बैठक में लिया गया़ संदीप कुमार महतो ने बताया कि यह दिवस खोरठा के भीष्म पितामह श्रीनिवास पानुरी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है़
बैठक की अध्यक्षता करते हुए रांची महिला काॅलेज की प्रो कुमारी शशि ने कहा कि जो काम हिंदी साहित्य के लिए भारतेंदु हरिश्चंद्र ने किया है, वही काम श्रीनिवास पानुरी ने खोरठा साहित्य के लिए किया है़ उनकी रचनाएं आज भी खोरठा समाज में एक मार्गदर्शक के रूप में चली आ रही हैं.
बैठक में विक्की कुमार साव, ओहदार अनाम, जागो-जगाओ सांस्कृतिक कला मंच के सचिव विनोद कुमार महतो ‘रसलीन’, खोरठा प्रतियोगिता दर्पण यू- ट्यूब चैनल के संचालक सह शोधार्थी संदीप कुमार महतो सहित कई लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




