ePaper

रांची की दो महत्वपूर्ण घटनाओं पर रहेगी सबकी नजर, सुचित्रा मिश्रा हत्या मामले और बीटेक छात्रा हत्याकांड में फैसला आज

Updated at : 20 Dec 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
रांची की दो महत्वपूर्ण घटनाओं पर रहेगी सबकी नजर, सुचित्रा मिश्रा हत्या मामले और बीटेक छात्रा हत्याकांड में फैसला आज

हत्याकांड में डॉ मेहता सहित छह आरोपी हैं शामिल रांची : अपर न्यायायुक्त विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड शुक्रवार को फैसला सुनाया जायेगा़ इस मामले में मुख्य आरोपी पांकी के भाजपा प्रत्याशी व चुटिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के निदेशक डॉ शशि भूषण मेहता है़ं इनके अलावा राजनाथ सिंह, प्रदीप कुमार पासवान, […]

विज्ञापन
हत्याकांड में डॉ मेहता सहित छह आरोपी हैं शामिल
रांची : अपर न्यायायुक्त विजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड शुक्रवार को फैसला सुनाया जायेगा़ इस मामले में मुख्य आरोपी पांकी के भाजपा प्रत्याशी व चुटिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के निदेशक डॉ शशि भूषण मेहता है़ं
इनके अलावा राजनाथ सिंह, प्रदीप कुमार पासवान, धर्मेंद्र ठाकुर, अनूप सिंह, सत्य प्रकाश शामिल है़ गौरतलब है कि मंगलवार को इस मामले में अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गयी थी़
उसके बाद अदालत ने फैसले की तिथि निर्धारित की थी़ चार दिसंबर को शशि भूषण मेहता सहित अन्य आरोपियाें के बयान अदालत में दर्ज किये गये थे़ सुचित्रा मिश्रा ऑक्सफोर्ड स्कूल की वार्डन थी. 11 मई 2012 को उसकी हत्या कर दी गयी थी़
गौरतलब है कि सुचित्रा मिश्रा हत्याकांड में स्कूल के निदेशक शशिभूषण मेहता सहित अन्य आरोपियों के नाम सामने आये थे़ इस संबंध में सुचित्रा के भाई गोविंद पांडेय के बयान पर धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़ जानकारी के अनुसार 11 मई 2012 को सुचित्रा मिश्रा अपने परिवार के साथ शहीद मैदान में सर्कस देखने गयी थी़ सर्कस देखने उसका पूरा परिवार डॉ शशि भूषण मेहता की कार से गया था.
रांची : बीटेक छात्रा हत्याकांड में फैसला आज
रांची : सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा की अदालत में बूटी बस्ती में बीटेक छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म व जला कर हत्या करने के मामले में फैसला शुक्रवार को आयेगा़ बुधवार को दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसले की तिथि निर्धारित की थी़ इस मामले का आरोपी राहुल राज उर्फ अंकित राज उर्फ रॉकी है़ डीएनए जांच के आधार पर 22 जून को राहुल राज को सीबीआइ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था़ तब से वह जेल में है़ इस मामले में सीबीआइ की ओर से 19 सितंबर को चार्जशीट सौंपी गयी थी, जबकि 25 अक्तूबर को इस मामले आरोप गठन (चार्ज फ्रेम) हुआ था़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola