रांची : बीएसएनएल की 4जी सेवा मार्च बाद होगी चालू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मार्च, 2020 के बाद बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू होगी. बीटीएस को अपग्रेड करने के बाद धीरे-धीरे इसे चालू किया जायेगा. यह बातें कंपनी के सीजीएम केके ठाकुर ने बुधवार को शहीद चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि कंपनी ने उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए […]
विज्ञापन
रांची : मार्च, 2020 के बाद बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू होगी. बीटीएस को अपग्रेड करने के बाद धीरे-धीरे इसे चालू किया जायेगा. यह बातें कंपनी के सीजीएम केके ठाकुर ने बुधवार को शहीद चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं. उन्होंने कहा कि कंपनी ने उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए अपने कॉल दरों को नहीं बढ़ाया है. निकट भविष्य में कॉल दरें बढ़ाने की कोई योजना नहीं है. ग्राहक नये सिम और एमएनपी के माध्यम से बीएसएनएल की सेवा से जुड़ सकते हैं. बड़ी संख्या में ग्राहक कंपनी से जुड़ रहे हैं. वर्तमान में छह जिले गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पलामू, लातेहार एवं गढ़वा में 4जी सेवा शुरू की गयी है. अन्य जिलों में भी 4जी सेवा शुरू किया जायेगा.
सामान्य सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा : उन्होंने कहा कि वीआरएस योजना से सामान्य सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. अधिक दिक्कत होने पर आउटसोर्सिंग किया जायेगा. कंपनी 31 मार्च, 2020 तक फ्री सिम ऑफर दे रही है. जिन ग्राहकों के सिम की वैधता खत्म हो गयी है, कंपनी उनके नंबर पर पांच रुपये का फ्री रीचार्ज कर 31 मार्च 2020 तक फिर से सिम चालू करने जा रही है. मौके पर रांची दूरसंचार जिला के महाप्रबंधक अरबिंद प्रसाद सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










