रांची : एचइसी के कामगारों को अभी तक नहीं मिला नवंबर माह का वेतन, नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

रांची : एचइसी के कामगारों को नवंबर माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. वेतन कब मिलेगा, इस पर असमंजस है. कर्मचारियों का कहना है कि बड़े-बड़े संवेदकों का बिल पिछले 15-20 दिनों के अंदर भुगतान किया गया है, लेकिन कामगारों के वेतन के लिए कंपनी के पास पैसा नहीं है. वेतन भुगतान […]

विज्ञापन
रांची : एचइसी के कामगारों को नवंबर माह के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. वेतन कब मिलेगा, इस पर असमंजस है. कर्मचारियों का कहना है कि बड़े-बड़े संवेदकों का बिल पिछले 15-20 दिनों के अंदर भुगतान किया गया है, लेकिन कामगारों के वेतन के लिए कंपनी के पास पैसा नहीं है.
वेतन भुगतान में विलंब होने के कारण कामगारों में प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है.विभिन्न श्रमिक संगठनों के नेता एचइसी मुख्यालय आकर कार्मिक विभाग से वेतन भुगतान की तिथि की जानकारी मांग रहे हैं, लेकिन कार्मिक विभाग के पदाधिकारी भी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं. श्रमिक नेताओं ने वेतन को लेकर कार्मिक निदेशक से बात करने के लिए समय मांगा है, लेकिन फिलहाल समय नहीं दिया गया है. मालूम हो कि पूर्व में एचइसी प्रबंधन द्वारा हर माह की 10 तारीख तक कामगारों का वेतन भुगतान कर दिया जाता था, पर नवंबर का वेतन अभी तक नहीं मिला है.
यूनियन के नेताओं का कहना है कि समय पर वेतन नहीं मिलने से कामगारों को परेशानी हो रही है. हटिया मजदूर लोकमंच के महामंत्री रामकुमार नायक ने कहा कि अभी ज्यादा से ज्यादा उत्पादन करने का समय है. ऐसे में कामगारों का वेतन रोकना कंपनी के हित में उचित नहीं है. उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि कामगारों को वेतन का भुगतान जल्द नहीं किया गया, तो कामगार मुख्यालय घेरने के लिए बाध्य होंगे. जनता मजदूर यूनियन के महामंत्री एसजे मुखर्जी ने एचइसी के प्रभारी सीएमडी से कामगारों का वेतन जल्द भुगतान करने की मांग की. उन्होंने कहा कि वेतन भुगतान में विलंब से कामगारों में नाराजगी बढ़ रही है, जिसका असर कंपनी के उत्पादन पर पड़ेगा.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola