रांची : तीन साल बीत गये, नहीं खुला कौशल विकास केंद्र का ताला

Updated:
विज्ञापन

रांची : रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कौशल विकास हो और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिले, इसके लिए रांची विवि के मोरहाबादी कैंपस में कौशल विकास केंद्र बनाया गया था. लेकिन इस केंद्र के उदघाटन के तीन साल बीत जाने के बाद भी ताला नहीं खुला है. हैरत यह कि विवि हर साल इसे खोलने की […]

विज्ञापन
रांची : रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का कौशल विकास हो और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण मिले, इसके लिए रांची विवि के मोरहाबादी कैंपस में कौशल विकास केंद्र बनाया गया था. लेकिन इस केंद्र के उदघाटन के तीन साल बीत जाने के बाद भी ताला नहीं खुला है. हैरत यह कि विवि हर साल इसे खोलने की तैयारी भी करता है लेकिन आज तक शुरू नहीं हो सका.
उल्लेखनीय है कि मोरहाबादी के बहुउद्देशीय परीक्षा केंद्र के सामने तीन साल पहले एक भवन बनाया गया था. 29 नवंबर 2017 को इस भवन का उदघाटन रांची की मेयर आशा लकड़ा ने किया था. इस दौरान विवि के कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे, प्रोवीसी डॉ कामिनी कुमार सहित डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. इस भवन में 200 लोगों के लिए सामुदायिक शौचालय व कौशल विकास केंद्र बनाया गया था.
गोदाम बन गया है कौशल विकास केंद्र
इस भवन के उदघाटन के बाद न तो इसके अंदर का शौचालय खोला गया और न ही अभी तक कौशल विकास केंद्र की शुरुआत हुई. विवि में कहीं का भी कोई सामान रखना होता है, तो इस भवन का इस्तेमाल किया जाता है. इसी साल भवन निर्माण विभाग ने रांची विवि को ये भवन हैंडओवर कर दिया था. जिसके बाद विवि इस भवन को शुरू करने की तैयारी कर रहा है.
आचार संहिता हटने के बाद इस भवन को शुरू किया जायेगा. ताकि यहां के विद्यार्थियों को इसका फायदा मिल सके.
डॉ गिरिजा शंकर शाहदेव
सीसीडीसी, रांची विश्वविद्यालय
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola