रांची : कांके गैंगरेप मामले में अब चार्जशीट जल्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Dec 2019 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लॉ की छात्रा के साथ 26 नवंबर को हुए गैंगरेप मामले में शुक्रवार को एजेसी विशाल श्रीवास्तव की अदालत में कांके पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर की जानी थी, लेेकिन ऐसा नहीं हो सका. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द चार्जशीट दायर की जायेगी. जानकारी के अनुसार, अदालत ने कांके पुलिस काे […]
विज्ञापन
रांची : लॉ की छात्रा के साथ 26 नवंबर को हुए गैंगरेप मामले में शुक्रवार को एजेसी विशाल श्रीवास्तव की अदालत में कांके पुलिस द्वारा चार्जशीट दायर की जानी थी, लेेकिन ऐसा नहीं हो सका. पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द चार्जशीट दायर की जायेगी. जानकारी के अनुसार, अदालत ने कांके पुलिस काे चार्जशीट दायर करने के लिए शुक्रवार की शाम चार बजे तक का समय दिया था, लेकिन उस अंतराल में कांके पुलिस चार्जशीट दायर नहीं कर सकी.
चार्जशीट करने के लिए कुछ दिन की समय की मांग की गयी है, अदालत ने पुलिस को दो दिन का समय दे दिया. गौरतलब है कि 26 नवंबर की शाम लॉ की छात्रा से गैंगरेप की घटना हुई. इसमें 12 युवक शामिल थे. 27 नवंबर को कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. 28 नवंबर को कांके पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. 29 नवंबर को उन्हें जेल भेज दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




