रांची : विवाद निबटाने के लिए बेहतर माध्यम है मध्यस्थता : कुमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2019 9:28 AM
विज्ञापन
रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची (डालसा) द्वारा पारिवारिक मामले के निबटारे के संबंध में नौ से 12 दिसंबर तक विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई. उद्घाटन रांची सिविल कोर्ट के फैमिली जज नलिन कुमार ने किया़ उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों के निबटारा का सर्वोत्तम माध्यम मध्यस्थता है़ ऐसे कार्यक्रम से […]
विज्ञापन
रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची (डालसा) द्वारा पारिवारिक मामले के निबटारे के संबंध में नौ से 12 दिसंबर तक विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई. उद्घाटन रांची सिविल कोर्ट के फैमिली जज नलिन कुमार ने किया़ उन्होंने कहा कि पारिवारिक मामलों के निबटारा का सर्वोत्तम माध्यम मध्यस्थता है़ ऐसे कार्यक्रम से पक्षकारों को त्वरित न्याय मिलता है तथा दोनों ही पक्षकारों की जीत होती है़ यह भी कहा कि मध्यस्थता एक सुलभ माध्यम है, जिसमें केस करनेवाले कोर्ट में आकर अपने वादों का निबटारा करा सकते है़ं
इससे समय और धन दोनों की बचत होती है, इसलिए वादियों को चाहिए कि वह विशेष मध्यस्थता अभियान में शामिल होकर अपने वादों का निपटारा कराये़ं कार्यक्रम में कुटुंब न्यायालय अपर न्यायायुक्त, प्रेम लता त्रिपाठी, न्यायिक दंडाधिकारी सह डालसा सचिव अभिषेक कुमार, रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु अग्रवाल, जेनरल सेक्रेटरी कुंदन प्रकाशन आदि शामिल थे़ इन लोगाें ने अपने विचार व्यक्त किया़
पहले दिन 13 मामलों में मिली सफलता : डालसा स्थित मध्यस्थता केंद्र में अभियान के पहले दिन परिवार न्यायालय एवं विभिन्न न्यायालयों से कुल 36 मामले अाये़ जिन्हें भिन्न-भिन्न मध्यस्थ को सुपुर्द किया गया, जिनमें 13 मामलों में सफलता मिली और दोनों पक्ष राजी-खुशी से विवाद को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये़ अन्य मामलों में अभी अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है,जो विशेष मध्यस्थ के पास सुनवाई के लिए लंबित है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










