बोले बुजुर्ग, वोट का इस्तेमाल कर सही प्रतिनिधियों का चयन करें
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
इंद्रपुरी निवासी राधाकृष्ण (85 वर्ष) ने कहा कि हमारे जमाने में वोट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जाती थी. मैं तो आज भी वोट करने के लिए उत्सुक रहता हूं. हमारे समय में हर तरफ चुनाव की ही चर्चा होती थी. हम सब मित्र एक जगह एकत्रित होकर चुनाव पर लंबी बातचीत करते […]
विज्ञापन
इंद्रपुरी निवासी राधाकृष्ण (85 वर्ष) ने कहा कि हमारे जमाने में वोट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जाती थी. मैं तो आज भी वोट करने के लिए उत्सुक रहता हूं. हमारे समय में हर तरफ चुनाव की ही चर्चा होती थी.
हम सब मित्र एक जगह एकत्रित होकर चुनाव पर लंबी बातचीत करते थे. इसके बाद सही प्रतिनिधि का चयन कर उसे वोट देते थे. अब तो जमाना डिजिटल का हो गया है और वोट देना भी आसान हो गया है. आज हर कोई स्मार्ट हो गया है. अपने प्रतिनिधि का चयन अच्छी तरह से जानकारी प्राप्त करके कर सकता है. लोकतंत्र के इस महापर्व को हम सब को मिल कर मनाने की जरूरत है. लोगों को वोट अवश्य देना चाहिए. मेरी गुजारिश है कि अपने राज्य के निर्माण के लिए अपना वोट अवश्य करें. सरकार हमें पांच साल में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर देती है, इसका लाभ उठायें. यह समय राज्य को गढ़ने का है. हम जैसी सरकार बनायेंगे, हमारा विकास भी वैसा ही होगा. इसलिए अपने राज्य के विकास के लिए आगे आयें. चुनाव के दिन पहले वोट दें, उसके बाद कोई दूसरा काम करें. अपने देश और राज्य के लिए यह आवश्यक है कि हम अपने अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन