रांची : रेलवे के लिए ग्राहकों की संतुष्टि सर्वोपरि है : पंडित
Updated at : 28 Nov 2019 9:39 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रेल मंडल रांची की ओर से बुधवार को कस्टमर मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन एमएम पंडित ने कहा कि रेलवे के लिए अपने ग्राहकों की संतुष्टि सर्वोपरि है. एक-दूसरे के सहयोग से ही सफलता संभव है. उन्होंने कहा कि यदि आपको कोई भी दिक्कत होती […]
विज्ञापन
रांची : रेल मंडल रांची की ओर से बुधवार को कस्टमर मीट का आयोजन किया गया. इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन एमएम पंडित ने कहा कि रेलवे के लिए अपने ग्राहकों की संतुष्टि सर्वोपरि है. एक-दूसरे के सहयोग से ही सफलता संभव है. उन्होंने कहा कि यदि आपको कोई भी दिक्कत होती है, तो रेलवे उसका समाधान करेगा.
इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवनीश ने सभी का स्वागत किया. इस दौरान ग्राहकों की समस्याएं सुनी गयीं और उनका सुझाव लिया गया. रेलवे की बकाया राशि के भुगतान पर भी चर्चा की गयी. मौके पर रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी नीरज कुमार, मंडल लेखा अधिकारी नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




