बोले बुजुर्ग : वोट देने से पहले नेता को अच्छी तरह परख लें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2019 9:28 AM

विज्ञापन

चुटिया निवासी फतेह चंद्र अग्रवाल 85 वर्ष के है़ं लेकिन इस बार भी उनमें वोट देने का उत्साह देखते बन रहा है़ चुनाव को लेकर वह काफी गंभीर है़ं वह कहते है अपनी समझ और देश के विकास के आधार पर ही वोट करेंगे. वैसे उम्मीदवार को वोट करेंगे, जो जनता की परेशानियों को गंभीरता […]

विज्ञापन
चुटिया निवासी फतेह चंद्र अग्रवाल 85 वर्ष के है़ं लेकिन इस बार भी उनमें वोट देने का उत्साह देखते बन रहा है़ चुनाव को लेकर वह काफी गंभीर है़ं वह कहते है अपनी समझ और देश के विकास के आधार पर ही वोट करेंगे. वैसे उम्मीदवार को वोट करेंगे, जो जनता की परेशानियों को गंभीरता से लेता हो. लोगों की परेशानियों को अपनी परेशानी समझ कर उसका हल निकाले. लोगों के बीच रहता हो.
ऐसे ही उम्मीदवार को वोट करना चाहिए. लोगों से अपील है कि वोट देने जरूर जाये साथ ही वोट देने से पहले उम्मीदवार को अच्छी तरह से परख लें, ताकि सच्चा व अच्छा उम्मीदवार ही विजयी बने. जीते हुए उम्मीदवार लोगों की परेशानियों व उनकी जरूरत को समझे और उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करें. युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी घर से निकले और वोट जरूर दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola