लातेहार, लोहरदगा, गुमला, पलामू व गढ़वा में नक्सलियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : लातेहार, लोहरदगा और पलामू में नक्सली घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है. पुलिस ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के साथ पांच जिलों में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया है. रांची जिला के सीमावर्ती इलाके में भी अभियान चल रहा है. जिन जिलों में बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है, […]
विज्ञापन
रांची : लातेहार, लोहरदगा और पलामू में नक्सली घटनाओं के बाद पुलिस सक्रिय हो गयी है. पुलिस ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के साथ पांच जिलों में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान शुरू किया है. रांची जिला के सीमावर्ती इलाके में भी अभियान चल रहा है. जिन जिलों में बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है, उसमें लातेहार, लोहरदगा, गुमला, पलामू और गढ़वा शामिल हैं. अभियान की निगरानी खुद सीनियर पुलिस अधिकारी कर रहे हैं. पुलिस मुख्यालय भी अभियान पर नजर बनाये हुए है.
आपके शहर में
विज्ञापन
रवींद्र गंझू व उसके दस्ते को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम गठित : लोहरदगा और लातेहार की घटना में जिस नक्सली रवींद्र गंझू का नाम सामने आया है, उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम गठित की है. इसकी पुष्टि एक सीनियर आइपीएस अधिकारी ने की है. टीम में शामिल अधिकारी तकनीकी शाखा और खुफिया एजेंसी के सहयोग से रवींद्र गंझू व उसके दस्ते की गतिविधियों की जानकारी एकत्र करने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन