रातू : 96 बूथ पर 78066 मतदाता डालेंगे वोट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रातू : विधानसभा चुनाव 2019 में हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रातू प्रखंड के 19 पंचायत के 96 बूथ पर 78066 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 40322 पुरुष व 37744 महिला मतदाता हैं. 52 भवन में 96 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथों को दो जोन में बांट कर नौ कलस्टर बनाया गया है. […]
विज्ञापन
रातू : विधानसभा चुनाव 2019 में हटिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रातू प्रखंड के 19 पंचायत के 96 बूथ पर 78066 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 40322 पुरुष व 37744 महिला मतदाता हैं. 52 भवन में 96 बूथ बनाये गये हैं. इन बूथों को दो जोन में बांट कर नौ कलस्टर बनाया गया है.
नौ कलस्टर में राप्रावि मुरचू, राउमवि परहेपाट, राअमवि झखराट़ांड़, राबामवि बड़काटोली, रामवि बिजूलिया, राउमवि बाजपुर, राउमवि तिलता, रामवि पिर्रा, उर्सुलाइन मवि सुंडील शामिल हैं. वहीं जोन एक में तारुप, बानापीड़ी, पुरियो, हुरहुरी, रातू उत्तरी, रातू पूर्वी, रातू दक्षिणी, रातू पश्चिमी, लहना, पाली, बिजूलिया, तिगरा, बाजपुर, गुडू पंचायत के 69 बूथ तथा जोन दो में सिमलिया, फुटकलटोली, कमड़े, सुंडील, चटकपुर पंचायत के 27 बूथ शामिल हैं.
जिसमें सामान्य 56 व 40 संवेदनशील बूथ चिह्नित किये गये हैं. बूथ नंबर 86 राउमवि झिरी में सबसे अधिक 1270 व बूथ नंबर 34 सीएन राज हाइस्कूल में सबसे कम 417 मतदाता हैं. वहीं 25 बूथों में महिला मतदाता की संख्या पुरुष मतदाता से अधिक है. दो बूथ पर महिला व पुरुष मतदाता बराबर हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन